फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गैस किल्लत, सड़क जाम कर नारेबाजी की

Sat, 23 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.सिलिंडर लेने के आए लोगों गर्मी के चलते पेड़ की छाव में जाकर खड़े होगए और सिलिंडर लाइन में लग क
विज्ञापन
करनाल। गैस सिलिंडरों को लेकर अभी तक भी किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोग गैस एजेंसियों में पहुंच कर सिलिंडरों को धूप में लाइन में रख अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस दाैरान गांव सालवन में गैस की किल्लत को लेकर ग्रामीणों की ओर से रोड जाम कर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

सालवन चौंकी पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया और सिलिंडर मिलने का आश्वासन दिया। शांति देवी, पूजा, ज्योति और पूरन ने बताया कि सुबह पांच बजे से लाइन में लग जाते हैं लेकिन 10 बजे तक भी कोई सिलिंडर लेकर नहीं आता। ग्रामीण राघव ने बताया कि यह समस्या केवल गांव में ही है इसके अलावा अन्य सभी जगहों पर सिलिंडर समय पर दिए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें