फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में गैस एजेंसी सप्लायर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी और बेटा कनाडा जाने के लिए कर रहे थे खरीदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। बस स्टैंड के सामने सिलिंडरों से भरी पिकअप को गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। राहगीरों ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर एक गैस की पिकअप गाड़ी खड़ी थी। जिसमें गैस के सिलिंडर भरे थे और निसिंग निवासी नरेश उपभोक्ताओं को सिलिंडर दे रहा था। इसी दौरान कैथल की तरफ से गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आई और पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे नरेश उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। नरेश ने अपने बेटे के साथ टूरिस्ट वीजा पर कनाडा जाना था। परिवार में पत्नी के साथ दो बेटे व एक गोद ली हुई बेटी को वह छोड़ गया है। पत्नी व बेटा विदेश जाने के लिए करनाल खरीदारी करने गए थे। परिवार में कमाने वाला नरेश अकेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें