फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उद्यान विवि उपलब्ध करवा रहा नई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में तीन दिवसीय 11 वां मेगा सब्जी एक्सपो का महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय तकनीकी प्रायोजक है। एमएचयू के वैज्ञानिक किसानों तक नवीनतम जानकारी पहुंचाने के लिए विभिन्न विषयों जैसे सब्जी, मधुमक्खी, मशरूम, फलों से बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पाद, फूलों के पौधों से बनाए जाने वाले उत्पादों, आलू आदि सभी विषयों पर सेमिनार ओर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहे हैं। विभिन्न सत्रों में आयोजित होने वाले सेमिनार में एमएचयू के विशेषज्ञ बहुत ही सरल शब्दों में किसानों को लाभदायक जानकारियां सांझा की। किसान भी एक्सपो में पहुंचकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल और उद्यान विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त रूप से विभिन्न तकनीकों ओर नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी लगाई हैं। जहां पर किसानों जानकारियां हासिल कर रहे हैं। जैसे मशरूम उत्पादन और बनाए गए मूल्य सर्वधित उत्पाद जैसे कि बनाए गए कैप्सूल, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। इनके बारे में जानकारियां ले रहे हैं। ्इसके अलावा फूलों को सूखाकर तैयार फोटो फ्रेम प्रदर्शित किए गए हैं, जो किसान और महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। एमएचयू के विशेषज्ञ बता रहे हैं इन्हें बनाकर महिलाएं व किसान काफी आमदनी कर सकते हैं। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी एक्सपो मेले का उद्देश्य प्रदेश भर में बागवानी फसलों को बढ़ावा देना है। प्रदेश सरकार भी इस क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें