संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जय गणेश उत्सव मंडल और व्यापार मंडल की ओर से श्री गणेश चतुर्थी उत्सव में बप्पा की नौ दिन तक लगातार पूजा और आरती की गई। वीरवार दोपहर को गाजेबाजे के साथ बप्पा को लेकर पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पहुंचे और यहां प्रतिमा को अगले साल आने का न्योता देकर विसर्जित किया। इससे पूर्व सदर बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मंडल के सदस्य और महिलाएं नाचते गाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दी। जगह-जगह व्यापारियों ने भगवान गणेश की आरती की और प्रसाद बांटा। मंत्र उच्चारण द्वारा शिव मंदिर पुराना सराफा बाजार के मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मण पांडे की ओर से पूजा की गई। प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल ने कहा कि भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता सबका मंगल करना, सबके कष्ट हरना। इस अवसर पर दत्ता भोसले, शाह कदम, अनमोल, अनिल भोसले, बलवंत धीर, अनिल ठोकरे, राहुल डेम, नवीन जैन, सुरेंद्र कुमार, रामदास, अनिल कुमार व पवन कुमार मौजूद रहे।
18.... जय गणेश उत्सव मंडल और व्यापार मंडल री ओर से चल रहे गणेश उत्सव के दौरान बप्पा का गाजे बाज