फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे के हत्यारों पर कार्रवाई न होने से हताश महिला बेटी संग नहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। करीब 4 माह पहले बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से हताश घरौंडा के एक गांव निवासी महिला ने अपनी बेटी के साथ पश्चिमी यमुना नहर में काछवा पुल से छलांग लगा दी। मां और बेटी ने चुन्नी से अपना हाथ बांधा था। उन्हें कूदता देख आसपास के लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। मां की हालत बिगड़ने पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।



हत्या का मामला 29 जून की है। पीड़ित महिला के बेटे का शव गांव की एक गली में पड़ा मिला था। वह दूध लेने गांव की डेयरी पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके गले पर निशान थे। परिजन का आरोप था कि गला दबाकर हत्या की गई है। मां ने गांव के राजेंद्र खुराना व राजेंद्र तोमर पर हत्या का आरोप लगाया। घरौंडा थाना पुलिस ने मां की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मां का आरोप है कि एक साल पहले उनकी बेटी से छेड़छाड़ के मामले में उन्होंने घरौंडा थाने में राजेंद्र के खिलाफ शिकायत दी थी। तब से आरोपी उनके बेटे से रंजिश रखे हुए था।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ नहीं लगे कोई सबूत



महिला के पति की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके देवर और जेठ भी गुजर चुके हैं। वह अपने मामा के घर आ गई थी। सफाई का काम करके बेटे-बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। बेटे की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन




सीएम से भी लगा चुकी हैं गुहार



ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे महिला के परिचित लोगों ने बताया कि वह अपने बेटे की मौत के कारण परेशान चल रही हैं। मुख्यमंत्री के पास भी गई थीं। कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पोस्टमॉर्टम में भी मर्डर की बात सामने आई थी। अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें