फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंजिश के चलते की थी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी गिरफ्तार, बाइक पर बैठाकर पहले अत्यधिक नशा दिया था फिरा यमुना नदी में डुबोकर मार डाला
विज्ञापन

- परिजनों ने पहले सामान्य मौत समझकर शरीफ का शव दफना दिया था बाद में शक होने पर पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। पुलिस की थाना घरौंडा टीम ने रंजिश के चलते यमुना नदी में डुबोकर अपने दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी आरिफ निवासी मुंडोगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांच में सामने आया कि 27 जनवरी को आरोपी शरीफ को उसके घर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर यमुना की तरफ लेकर गया था। जहां आरोपी आरिफ ने शरीफ के साथ बैठकर स्मैक का नशा। आरोपी ने चालाकी कर शरीफ को अत्यधिक नशा करा दिया और खुद कम नशा किया। इसके बाद आरोपी आरिफ ने नशे में ही शरीफ की पानी में डुबोकर हत्या कर दी और फिर शव किनारे फेंक कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आरिफ ने हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश बताया है। बताया जाता है कि दोनों के परिवार के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था। अगले दिन सुबह मृतक शरीफ के पिता के पास फोन आया कि उसके बेटे की यमुना में डूबने की वजह से मौत हो गई है। इसके बाद परिवार वालों ने मृतक शरीफ का शव दफना दिया, लेकिन बाद में परिजनों को शक हुआ कि आरिफ ने ही उनके बेटे की हत्या की है। जिस बारे में मृतक के पिता ने थाना घरौंडा में आरोपी आरिफ द्वारा उसके बेटे शरीफ की हत्या करने के मामले में उसके विरुद्ध चार फरवरी को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ घरौंडा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के न

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें