फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ठिठुरते बीता शुक्रवार, आज के लिए भी रेड अलर्ट, जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ठंड के तेवर तल्ख बने हुए हैं। हालात ये हैं कि लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं। जरूरत पर ही बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। छह जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने और पाला पड़ने के आसार हैं। जिला प्रशासन ने भी शीतलहर से बचाव के लिए सलाह जारी की है।
शुक्रवार की ठंड का असर बाजार पर भी दिखाई दिया। बाजारों से रौनक गायब रही। इक्का-दुक्का लोग ही खरीदारी के लिए पहुंचे। पिछले चार दिनों से धूप नहीं निकल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहली जनवरी से तुलना करें तो अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है लेकिन शीतलहर से राहत नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होने से ठंड का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन


ओस के कारण वायु प्रदूषण से काफी राहत मिली है। शुक्रवार का एक्यूआई 171 दर्ज किया गया। वीरवार को यह 291 था। प्रदूषण का स्तर कम होने से श्वास रोगियों को काफी राहत मिली है।



आठ तक कोहरा छाने की है संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 3 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात के तापमान में फिर से गिरावट संभावित है। आगामी 4 और 5 जनवरी को घने कोहरे व शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 जनवरी तक कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन





घर से बाहर निकलने से बचें : उपायुक्त
करनाल। हरियाणा राज्य राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सर्दी से बचाव के लिए सलाह जारी की है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने सलाह दी है कि शीतलहर के समय यथासंभव घर के अंदर ही रहें। ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। बुजुर्ग और बच्चों का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल-चाल पूछते रहें। एक परत वाले कपड़े की जगह ढीली फिटिंग वाले परतदार हल्के कपड़े, हवा रोधित सूती का बाहरी आवरण और गर्म ऊनी भीतरी कपड़े पहनें। टोपी एवं जलरोधी जूतों का प्रयोग करें। सिर को ढंके क्योंकि सिर के ऊपरी सतह से शरीर की गर्मी की हानि होती है और अपने फेफड़ों की सुरक्षा के लिए अपना मुंह ढक कर रखें। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पिएं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें