फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल एक किमी से ज्यादा दूर तो मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्कूल घर से दूर होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई और रोजाना के आवागमन में आने वाली परेशानी दूर करने के लिए निसिंग खंड में मुफ्त परिवहन सुविधा शुरू की जा रही है। योजना के तहत स्कूल से एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी।
निसिंग खंड के 43 स्कूलों में से 32 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी डॉ. राहुल रईया की अध्यक्षता में फ्री स्टूडेंट ट्रांसपोर्ट सेफ्टी स्कीम के तहत गठित कमेटी की बैठक हुई। योजना के लिए प्राप्त प्रस्तावों, निजी वाहनों की दरों और सुरक्षित संचालन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि सरकार ने करनाल के निसिंग और कुरुक्षेत्र के बाबैन खंड में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना शुरू की है। बैठक में सीएमजीजीए श्रुति मिश्रा, आरटीए सचिव विजय देशवाल सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनमानी दरों पर नहीं लिए जाएंगे निजी वाहन
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेडी की ओर से निर्धारित दरों के अनुसार ही निजी वाहनों को विद्यार्थियों के परिवहन के लिए लिया जाए। इससे योजना के संचालन में निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। वाहन चालकों को योजना की सभी शर्तों और नियमों की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी। एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी वाहनों में सड़क सुरक्षा नियमों और निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य होगा। एसडीएम को वाहनों की जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें