फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध थानाक्षेत्र के व्यक्ति से नकदी दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने धमकी देते हुए संपर्क साधना बंद कर दिया। इस मामले में साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

असंध थानाक्षेत्र के गंगा टेहडी निवासी रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर महादेव 142 यूपी के नाम से लिंक गोल्ड 365 आया। आरोपी ने लिंक भेजकर कहा कि उनके खाते में पैसे डलवा देना तो दोगुनी रकम मिलेगी। व्यक्ति आरोपी के झांसे में आ गया और नासीर अहमद नाम के व्यक्ति के खाते में नौ दिसंबर 2023 को ऑनलाइन 85 हजार रुपये की नकदी डाल दी। इसके अलावा 10 दिसंबर को इसी खाते में पीड़ित ने 75 हजार रुपये की नकदी और डाली। इस तरह आरोपी ने 2.60 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में डलवा लिए। जब रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और संपर्क साधना बंद कर दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की टीम ने आरोपियों का पता लगाने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें