फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दोस्त की मां के इलाज के बहाने चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भतीजा बनकर दोस्त की मां के इलाज के लिए रुपये मांगकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। जुंडला निवासी राजबीर सिंह ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उसके पास एक फोन आया और आरोपी ने कहा कि वह उसका भतीजा गुरप्रीत बोल रहा है। उसने कहा कि उसे एजेंट पीयूष सिंह रावत को रुपये देने हैं, क्योंकि उसकी माता की तबीयत खराब है। वह आपके खाते में रुपये भेज रहा है। कुछ देर बाद आरोपी ने उसे एक रसीद भेजी।
विज्ञापन

उसके बाद एक बैंक से फोन आया और कहा कि आपके खाते में रुपये ट्रांसफर होकर आए हैं। उसके बाद उसने थोड़े-थोड़े करके चार लाख रुपये पीयूष के खाते में डाल दिए। जिसके बाद जॉर्डन नाम के एक लड़के का फोन आया, उससे कहा कि अंकल जी पीयूष की माता जी बहुत बीमार है। उसे रुपयों की और जरूरत है। वह उसके खाते में रुपये डाल दे वे उसके खाते में और रुपये डाल देंगे। अगले दिन उसकी अपने भतीजे गुरप्रीत से बात हुई और उसने पीयूष की माता के बारे में पूछा तो भतीजे ने पीयूष नाम के लड़के को जानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें