करनाल/निगदू। न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर सवा लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। 13 लाख रुपये में विदेश भेजने का सौदा तय हुआ था।
एसपी को शिकायत देने के बाद निगदू थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दयानगर निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि उनका दोस्त सिंगड़ा निवासी कपिल मलेशिया गया है।
उन्होंने उससे कहा कि वे भी विदेश जाना चाहते हैं तो कपिल ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी एजेंट रघबीर सिंह से उनकी बात कराई। रघबीर सिंह ने कहा कि वे उन्हें न्यूजीलैंड भेज देंगे, इसके लिए वीजा खुला है। वर्क वीजा पर विदेश भेजने की उनकी बात 13 लाख रुपये में तय हो गई।
जुलाई 2024 में रघबीर सिंह कुरुक्षेत्र आया और वहां उनके साथ उनका इकरारनामा हुआ, इस दौरान आरोपी को उन्होंने एक लाख रुपये और 25 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही कहा कि अभी चेक न लगवाएं। लेकिन आरोपी ने चेक लगा दिया और वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने फोन पे के माध्यम से यह राशि दी। आरोपी ने अगस्त 2024 में विदेश भेजने का आश्वासन दिया था। ब्यूरो