संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 14.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। गोंदर गांव के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप लगाए गए है। निसिंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में मंजूरा निवासी राममेहर ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इस बारे में उसकी बात गोंदर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रह्मदत्त से हुई। आरोपी ब्रह्मदत्त ने बताया था कि उसका बेटा व भाई ऑस्ट्रेलिया में गए हुए है। वहां पर वह पीआर है। उनसे कहकर वह उसे भी ऑस्ट्रेलिया भेज देगा। इसके लिए 14.40 लाख रुपये खर्चा लगेगा।
वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपी को 14.40 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने अभी तक न तो उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा और न की उसके रुपये व पासपोर्ट वापस किया है। आरोपी के साथ उसका भाई और बेटा भी शामिल है। आरोप है कि यह दोनों भी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं।