करनाल। बैंक में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने युवक काे चंगुल में फंसाया और लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घोघडीपुर निवासी दलेल सिंह ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी अमित ठाकुर और उसका पूरा परिवार परिचित है। आरोपी ने अमित ने कहा कि वह बैंक में नौकरी करता है। उसकी नेताओं के साथ जान-पहचान है। आरोपी ने युवक काे बैंक में नौकरी लगवाने के चंगुल में फंसा लिया। पीड़ित से चार लाख रुपये की मांग की।
आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने 3.85 लाख रुपये दे दिए। सप्ताह भर बाद आरोपी से पीड़ित ने नौकरी के बारे में पूछा तो वह बहानेबाजी करता रहा है। दो महीने बीतने के बाद भी आरोपी नौकरी नहीं लगवा सका। जब पैसे मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।