फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने वालों को फर्जी टिकटें थमा की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विदेश जाने वाले यात्रियों और बच्चों की फाइल प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर फर्जी टिकटें थमा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अमृतसर के दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी को दी शिकायत में श्यामा गुलाटी ने बताया कि वह पैशन टूल एंड ट्रेवल्स में कार्यरत है। वह विदेश जाने वाले लोगों की टिकट बुकिंग का कार्य देखती हैं। अमृतसर में अपनी फर्म चाला रहे साहिल व जसमीत से संपर्क हुआ तो उन्होंने कहा कि वह विदेश जाने वाले पर्यटक व बच्चों की फाइल इत्यादि की प्रक्रिया पूरी करते हैं और टिकटिंग - पैकेज व वीजा इत्यादि का काम करते हैं। कई लोगों ने उनसे विदेश जाने के लिए टिकटें बुक कराने को लेकर संपर्क किया तो उन्होंने उक्त दोनों आरोपियों के मार्फत यह कार्रवाई कराई। लेकिन उन्होंने पहले टिकटें जारी नहीं कराई तो विदेश जाने वाले लोग उन पर दबाव बनाने लगे। जब उनसे संपर्क किया तो सात लाख 32 हजार रुपये और देने को कहा। यह राशि देने के बाद भी आरोपितों ने जो टिकटें दी, वे फर्जी पाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें