फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुजरा देखने के लिए की 33 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध थाना पुलिस ने मशरूम की फसल की खरीद में 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को दिल्ली से रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के गांधी कैंप श्री निवासपुरी निवासी आरोपी मोनू कुरेशी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी को मुजरा देखने का शौक है। मुजरा देखने के लिए उसे अधिक रुपयों की जरूरत पड़ती थी, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। मशरूम फार्म असंध के गांव झबाला के मालिक राकेश और सतपाल बिसला ने थाना असंध में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। गांव झबाला में राकेश ने अपने पार्टनर सतपाल बिसला के साथ मिलकर फार्म खोला था। मार्च 2022 में आरोपी मोनू कुरैशी ने नई दिल्ली में गुडलक छूट एंड वेजिटबल कंपनी के नाम से आढ़ती की दुकान खोली थी। शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 के दौरान आरोपी को करीब 48 लाख रुपये की मशरूम भेजी थी। आरोपी को अपना पांच प्रतिशत कमीशन काटकर मशरूम की पेमेंट करीब 46 लाख रुपये शिकायतकर्ता के खाते में जमा करनी थी, लेकिन आरोपी ने शिकायतकर्ता के खाते में 13 लाख रुपये ही जमा कराए। बाकी की रकम नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें