फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पिपली में किसानों का धरना, मार्ग बदले तो जाम से जूझा करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई किलोमीटर तक घंटों जाम में फंसे रहे वाहन, बलड़ी बाईपास से पुलिस ने इंद्री रोड पर डायवर्ट किया ट्रैफिक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। नेशनल हाईवे-44 पर पिपली के पास किसानों के धरने के कारण प्रशासन की ओर से नेशनल हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई। ऐसे में पुलिस की ओर से रूट बदले गए तो हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। करनाल से करीब 40 किलोमीटर दूरी पर चल रहे धरने का असर जाम के कारण मधुबन तक रहा। कई किलोमीटर के लंबे जाम में घंटों वाहन चालक फंसे रहे। सोमवार से लगे जाम से नेशनल हाईवे पर रोजाना दौड़ने वाले करीब 40 हजार वाहन प्रभावित हुए।
जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई और उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने में भी देरी हुई। करनाल में यातायात पुलिस की ओर से स्थिति को संभालते हुए रूट डायवर्ट किए गए। बलड़ी बाईपास से आगे नेशनल हाईवे पर कुरुक्षेत्र की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया गया। दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रैफिक को यहां से इंद्री रोड पर डायवर्ट किया गया। वाहन लाडवा और बबैन से होते हुए शाहबाद को निकले। इसी तरह से चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रैफिक को शाहबाद से डायवर्ट करके बबैन, लाडवा और इंद्री रोड के रास्ते बलड़ी बाईपास के रास्ते नेशनल हाईवे-44 पर लाया गया। यातायात ट्रैफिक एवं हाईवे पुलिस प्रभारी ने बताया कि रुट डायवर्ट रखने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था

एलिवेटिड हाईवे और सर्विस लेन पर जाम होने के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ गई। निर्मल कुटिया चौक से सेक्टर-12 तक वाहनों की कतार लगी रही। इसी तरह आईटीआई चौक से नीलोखेड़ी विधायक के आवास तक और आईटीआई चौक से कुंजपुरा रोड पर सेक्टर-9 टी प्वाइंट तक जाम की स्थिति रही। चौक पर आने के लिए इन रास्तों पर जहां सामान्य दिनों में पांच मिनट का समय लगता है, वहीं जाम के कारण लोग 20 से 25 मिनट तक फंसे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें