फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कूरियर से गिफ्ट भेजने के बहाने 1.38 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 13 Jul 2023 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कूरियर से गिफ्ट भेजने के बहाने 1.38 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैनी कॉलोनी निवासी डॉ. राम गोपाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुषमा की फेसबुक पर लंदन में रहने वाली डॉ. मॉरिया नाम की एक महिला से दोस्ती हो गई। उसने कहा कि वह उनके लिए गिफ्ट भेजेगी। 10 जुलाई को एक अनजान नंबर से फोन आया और उसने कहा कि आपका कूरियर आया है। इसके बाद उसकी पत्नी ने डॉ. मारिया से बात की तो उसने कहा कि कूरियर ले लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट से नेहा नाम की युवती का फोन आया और कहा कि आपको फीस जमा करवानी होगी तभी आपको कूरियर डिलीवर किया जाएगा। इसके बाद उसकी पत्नी ने एक लाख 38 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद फिर फोन आया कि आप 50 हजार रुपये और दे दो। जिसके बाद ही कूरियर दिया जाएगा तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें