संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुटेल गांव के पास शराब ठेकेदार से मारपीट कर 50 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस्ताड़ा गांव निवासी दवींद्र सिंह ने थाना मधुबन पुलिस को बताया कि वह शराब ठेकेदार है। उसके कुटेल, बस्ताड़ा, मुवारकाब गांव में शराब के ठेके हैं। वह 10 जुलाई को रात के करीब 10 बजे गांव कुटेल से अपनी पेमेंट लेकर जा रहा था। तभी सोनी ने उसकी कार को रुकवाया और उससे कहा कि हमारे गांव में ठेका चलाना है तो उसके हिसाब से काम करोगे। उसने फिर इस बात से मना किया तो उसने बताया कि 50 हजार रुपये मंथली देनी पड़ेगी नहीं तो वे उसको गोली मार देंगे। इसके बाद सात-आठ लोगों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया। इस बीच वे उससे 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।