घरौंडा के कोहंड कस्बे में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बिना परमिशन के स्कील सेंटर खोलकर एक डॉक्टर से 6.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर दंपती सुशील कुमार और उसकी पत्नी निशा शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कोहंड निवासी डॉक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि जून 2019 में उसके पास आरोपी रामपुरा कटाबाग करनाल निवासी सुशील कुमार व उसकी पत्नी निशा मिली। उन्होंने साझेदारी में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत स्कील सेंटर खोलने की पेशकश रखी। उन्होंने बताया कि स्कील सेंटर के अंदर कुल 240 सीटों (सिलाई, ब्यूटी पार्लर व कंप्यूटर सिखने) की परमिशन ले आए हैं। आरोपियों ने बताया कि यह तीन माह का कोर्स है, उसे प्रति सीट 9700/- रुपये मिलता है। कुल पास आउट रकम में से 60 प्रतिशत का अधिकार उसका था और 40 प्रतिशत का अधिकार आरोपियों का था। वह आरोपियों के बहकावे में वह आ गया और उसने आस पास की महिलाओं व लड़कियों का सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करा दिया। आरोपियों ने उससे अलग-अलग काम के लिए 6 लाख, 50 हजार रुपये ले लिए। इस दौरान उसका बेटा दिल्ली से आया तो उसके बेटे ने आरोपी से पूछा कि इसकी परमिशन का लेटर कहां हैं तो वह जवाब बाव नहीं दे पाया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जब उसने रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देता है उसने जो चेक दिए थे वह भी बाउंस हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।