करनाल। गोल्ड लोन के नाम पर एक व्यक्ति ने बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आईआईएपुएल फाइनेंस लिमिटेड के ब्रांच प्रबंधक एसडी वीना ने बताया कि सनी टुटेजा नाम के व्यक्ति ने उनके बैंक से 14.50 लाख का गोल्ड लोन लिया था। उसके सभी दस्तावेज उन्होंने ले लिए, लेकिन वह गोल्ड लेकर नहीं आया। पांच दिसंबर 2024 को उन्होंने उसके खाते में 14.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। उसने अपनी बहन के खाते में 18 दिसंबर को नौ लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। अब वह 5.50 लाख रुपये देने से मना कर रहा है। संवाद