फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी करेंगे फ्रॉड की जांच

Sun, 08 Dec 2013 04:12 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल शहर के सिंडीकेट बैंक में हुए लाखों के फ्रॉड मामले की जांच सोमवार से शुरू की जाएगी। अब इस मामले की जांच चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी करेंगे। जांच करने के लिए सोमवार को दो अधिकारी करनाल पहुंच जाएंगे। दोनों वरिष्ठ स्तर के अधिकारी होंगे। 
विज्ञापन


वहीं, मामले में शिकायत करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और 40 तक पहुंच गई। अधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है कि अभी तक मिली शिकायतों के अनुसार करीब 25 लाख रुपये का फ्रॉड किया गया है।

जांच नहीं तो करेंगे विरोध
उपभोक्ताआें के अनुसार, वह लोग दुविधा में हैं। एक ओर उनका पैसा बैंक में जमा की गई राशि से कम है तो दूसरी ओर उन्हें अब अपना पैसा लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उपभोक्ता प्रमोद कुमार, कमल सचदेवा और संदीप कुमार के मुताबिक वह लोग मुसीबत में उलझ गए है।
विज्ञापन


उधर, लोगों ने दोबारा चेतावनी देते कहा सोमवार को जांच नहीं हुई तो बैंक के बाहर तंबू गाढ़ दिया जाएगा। शहर के लोगों को इस विरोध में एकत्रित किया जाएगा। वहीं, मामले को उजागर करने के लिए लोगों ने ‘अमर उजाला’ का आभार जताया है। गौरतलब है कि पूरा मामला बैंक के एजेंट दीपक कथूरिया की मौत के बाद सामने आया।

‘मामला उच्चाधिकारियों के नोटिस में’
बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश नारंग ने बताया कि सोमवार को इस मामले में जांच करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के दो अधिकारी आएंगे। पूरा मामला उच्चाधिकारियों के नोटिस में है।

बैंक ने अपने स्तर पर जांच का काम प्रारंभ कर दिया है। खातों के मिलान का काम चल रहा है। अभी यह कहना असंभव है कि अन्य शिकायतकर्ता आएंगे या नहीं। हां अभी तक यह अनुमान है कि करीब 25 लाख रुपये का फ्राड हुआ है।

माणिक के खातों में कोई दिक्कत नहीं
इसी बैंक के एक अन्य एजेंट सतीश माणिक की अचानक बीमारी के कारण मौत हुई है। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेश नारंग के अनुसार उनका इस मामले से कोई सरोकार नहीं।
विज्ञापन


लोगों को बेवजह अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। एजेंट माणिक की मौत उपचार के दौरान हुई है। उनके खाते सलामत बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें