फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हेलिकॉप्टर का नकली टिकट देकर धोखाधड़ी

Mon, 25 Nov 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री वैष्णो देवी भवन के लिए हेलिकॉप्टर का टिकट देने के बहाने एक व्यक्ति से 9350 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने अपने माता-पिता के लिए टिकट बुक की थी। आरोपियों ने उन्हें नकली टिकट दे दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में सेक्टर-7 निवासी गीटू ने बताया कि उसके माता-पिता वैष्णो देवी जाना चाहते थे। इस पर उसने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट से मिलती जुलती एक साइट को ओपन किया। उसने उस साइट के माध्यम से हेलिकॉप्टर की जानकारी ली तो उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उससे कहा कि टिकट बुक कर सकते हैं। उसने अपने माता-पिता के लिए आठ नवंबर की टिकट बुक की और 9350 रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने उन्हें नकली टिकट भेज दी। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें