फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार युवकों से कनाडा के नाम पर 49 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब के चार युवकों से कनाडा भेजने के नाम पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने बताया कि महिला एजेंट रूपा ने अपने तीन अन्य साथियों संग मिलकर झांसे में लिया और फर्जी दस्तावेज थमाकर करीब 49 लाख रुपये हड़प लिए।फर्जी दस्तावेजों का दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर खुलासा हुआ। आरोपियों ने चारों को भेजने के लिए एक करोड़ रुपये में समझौता किया था। पड़ाव पुलिस ने अमृतसर के फतेहपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर रूपा, दर्शना, अतुल और आशु पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमृतसर के फतेहपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी फ्लोर मिल है। उसका दोस्त अमृतसर में लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह अपने दोस्त के पास गया था। उसके पास महिला रूपा एजेंट मिली और उसने बताया कि उसका सिटी में विभू ओवरसीज एजुकेशन सर्विस के नाम से सेंटर है। इसके अलावा दर्शन शर्मा, आशु और अतुल भी प्रोपराइटर है। झांसे में लेते हुए कहा कि वह कनाडा भेजने का काम करता है।
उसकी बातों में आने के बाद उसने अमृतसर के रहने वाले मनीकरण सिंह, हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह और नवजोत सिंह के दस्तावेज आरोपियों को दे दिए। ऐसे में चारों को वर्क परमिट जॉब ऑफर के साथ भेजने पर एक करोड़ में समझौता हुआ था। आरोपियों ने समय-समय काम के लिए पैसे मांगे। वह करीब 49 लाख रुपये आरोपियों को दे चुके थे।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला एजेंट ने बाॅयोमीट्रिक के लिए अंबाला किंगफिशर रेस्तरा में बुलाया था और वहां भी 4 लाख लिए थे। आरोपियों ने जॉब का ऑफर लेटर एग्रीमेंट 29 जुलाई 2021 और एएमआईए अलग-अलग तारीखों के बनाकर दिए। काफी समय बाद पता चला कि आरोपियों फर्जी दस्तावेज थमाकर पैसे हड़प लिया। शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि महिला एजेंट के पास इंग्लैंड की नागरिकता भी है और वह पैसे हड़पने के बाद विदेश चली गई। पहले तो आरोपी धीरे-धीरे पैसे देने की बात कर रहे थे, लेकिन अब वह गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें