फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हर वार्ड के 100 घरों में लागू होगा फोर-वे कचरा पृथक्करण

विज्ञापन
महिलाओं को गीला और सुखे कचरे के डस्टबीन के बारे में जानकारी देती ट्रेनर। प्रवक्ता निगम
विज्ञापन
करनाल। शहर में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यवस्था घरों से शुरू करने की तैयारी है। नगर निगम प्रत्येक वार्ड के 100 घरों में चार श्रेणियों में कचरा अलग-अलग करवाएगा। यह पहल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर शुरू होगी। इस विशेष अभियान में नागरिकों को कचरा पृथक्करण के साथ घरेलू खाद बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। निगम का लक्ष्य मिश्रित कचरे की समस्या कम करना है। साथ ही, स्रोत स्तर पर ही उसके निस्तारण को मजबूत किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने अभियान को निर्धारित घरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार और स्वच्छता अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। घरों का चयन संबंधित पार्षदों, वार्ड कमेटी सदस्यों और निगम की सफाई टीमों के समन्वय से होगा। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के प्रेरक भी इस काम में शामिल रहेंगे। सलोनी शर्मा ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की प्रभावी पालना के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। घर से ही कचरा अलग करने की आदत विकसित होने पर वैज्ञानिक तरीके से उसका प्रबंधन आसान होगा। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
चार श्रेणियों में होगा कचरा अलग
अभियान के तहत घरों में चार श्रेणियों में कचरा अलग रखने की जानकारी दी जाएगी। इनमें गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू सैनिटरी कचरा और घरेलू हानिकारक एवं विशेष कचरा शामिल हैं। नागरिकों को बताया जाएगा कि इन श्रेणियों को अलग-अलग रखने से मिश्रित कचरे की समस्या कम होगी। सुगम स्वच्छता एजेंसी को प्रेरक और सूचना, शिक्षा एवं संचार स्टाफ की तत्काल तैनाती करने को कहा गया है।
विज्ञापन

घरों में खाद बनाने पर जोर
निगमायुक्त ने गीले कचरे से घरों में खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है। नागरिकों को घरेलू खाद बनाने की विधि समझाई जाएगी। उन्हें घरों में ही खाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान की वार्डवार कार्ययोजना तैयार होगी। इसमें चयनित घरों में कचरा पृथक्करण की स्थिति और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें