फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों की 25 बेटियों के नाम लगाए पौधे

Fri, 31 Jul 2015 12:34 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसिद्धा सोसायटी की ओर से कन्या जन्म पर वीरवार को चार गांवों में पौधे लगाए गए। नीलोखेड़ी ब्लॉक के चागांव माजरा रोड़ान और इंद्री ब्लॉक के तीन गांवों खेड़ी मानसिंह, मटक माजरी व समसपुर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


सोसायटी की दो टीमें इस कार्य में संलग्न थीं। पहली टीम के साथ स्वयंसिद्धा सोसायटी की सदस्य संगीता गणेशन माजरा रोड़ान में पहुंचीं व लोगों को भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया। माजरा रोड़ान की 17 बच्चियों सोनाक्षी, कुसुम, नीलाक्षी, जस्सी, सोनाली, आशिया, आस्था, रिया, मुस्कान, दीपिका, तान्या, राशि मुन्नी, विनीता, बेबी, गुड्डी व गुड़िया के नाम के पौधे उनके माता-पिता ने लगाए। सोसायटी की दूसरी टीम ने खेड़ी मानसिंह में पांच बच्चियों सृष्टि, शबनम, नाजिया, अनु व ज्योतिका के नाम के पौधे उनके माता-पिता से लगवाए।

गांव मटक माजरी में जान्हवी व सहांवी के माता-पिता ने अपनी अपनी बच्चियों के नाम के पौधे लगाए और गांव समसपुर में कौशिका के नाम के पौधे उसके माता-पिता ने लगाए। सभी कन्याओं को सोसायटी की ओर से को उपहार भी दिए गए। सोसायटी की प्रधान डॉ. रंजना शर्मा ने ग्रामीणों को बेटी बचाने व बेटी को पढ़ाने के लिए शपथ दिलाई। वीरवार के कार्यक्रम की परियोजना निदेशक रूबी प्रकाश, कमलेश चावला, संजय सलूजा, मधु, गुरजीत चंद्र सहित कई अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें