फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुट्टू के चार और सामक के दो नमूने भरे, पहले के चार हो चुके फेल

विज्ञापन
 सैंपलिंग की कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. कपिला व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। नवरात्र शुरू होने से पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए बाजारों में नमूना लेना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम अब तक कुट्टू के आटे के चार और सामक के चावल के दो नमूने ले चुकी है। नमूने पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र और नेहरू मार्केट से लिए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की निरीक्षक डॉ. कपिला के अनुसार, सैंपलिंग का यह अभियान केवल नवरात्र शुरू होने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे नवरात्र जिले के अलग-अलग बाजारों में जांच की जाएगी। टीम बाजारों में उपलब्ध व्रत सामग्री के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजेगी। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ तय मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
व्रत के दिनों में बढ़ जाती है मांग
नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। इस दौरान सामान्य अनाज के बजाय कुट्टू का आटा और सामक के चावल जैसे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। लोग इनसे अलग-अलग व्यंजन तैयार करते हैं। मांग बढ़ने के कारण बाजारों में इन उत्पादों की उपलब्धता भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें