फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एशियाई पैरा खेल के लिए चार खिलाड़ियों का चयन

Mon, 13 Apr 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एशियाई पैरा खेल के लिए जिले के चार खिलाड़ियों जिले से एथलेटिक्स में रमन, गोला फेंक में अभिषेक, लंबी कूद में अरुण और तलवारबाजी में राजीव का चयन हुआ है। आयोजन एशियन पैरालंपिक कमेटी की ओर से 18 से 24 अक्तूबर तक जापान में होगा। आठ देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इन सब खिलाड़ियों ने पिछले महीने आयोजित हुई प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और पदक जीते थे। कोच रमन ने पिछले महीने भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में 1500 और 400 मीटर की टी 37 पैरा-एथलेटिक्स वर्ग में दो रजत पदक अपने नाम किए थे। अभिषेक ने गोला फेंक व अरुण ने लंबी कूद में रजत पदक जीता था।
राजीव ने पिछले महीने सीनियर पैरा तलवारबाजी प्रतियोगिता में एक रजत व टीम में एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। चारों खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम में एशियाई खेलों के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें