फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाबा जितेंद्र को गोली मारने के आरोप में आढ़ती के बेटे समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मतलौडा अनाज मंडी में पंचायत में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाबा जितेंद्र नाथ को गोली मारने के आरोप में आढ़ती के बेटे शुभम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम को सीआईए-1 की टीम ने आरोपी शुभम उर्फ शुभि निवासी खुखराना, सोनू व दीपक निवासी मतलौडा और विकास उर्फ विक्की निवासी खंदरा को मतलौडा से गिरफ्तार किया। शुभम को चार और दीपक को एक दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि मतलौडा अनाज मंडी में दुकान नंबर 35 पर वीरवार को मारपीट के मामले में सुलह करने के लिए पंचायत हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के बीच तनातनी के बाद फायरिंग हुई थी। जिसमें बाबा जितेंद्र नाथ और आढ़ती भीम को दो-दो गोली लगी थी। वहीं चाकूबाजी में कई युवक घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाबा जितेंद्र नाथ ने आरोप लगाए थे कि उसका कवि गांव के जीतू के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद जीतू ने उसे षडयंत्र कर पंचायत में बुलाया था। जहां पर उसे गोली मार दी थी। वहीं चाकू लगने से जीतू भी घायल हुआ था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर लिए थे। एसपी ने इस मामले की तफ्तीश सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी। सीआईए की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया था। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली थी। एक फुटेज में आरोपी जीतू और उसके साथी बाबा को गोली मारते हुए नजर आ गए। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच उसी दिशा में घूम गई। रविवार देर शाम को पुलिस ने आढ़ती के बेटे शुभम, सोनू, दीपक वर्मा और विकास को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेशकिया। जहां से शुभम को चार दिन और दीपक को एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, सोनू और विकास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पंचायत में फायरिंग के मामले में सीआईए-1 की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तफ्तीश चल रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें