घरौंडा। शहर की सड़कों पर क्षमता से अधिक रेत भरकर दौड़ रहे डंपरों पर बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम राजेश सोनी ने सर्विस रोड पर चार ओवरलोड डंपरों को रुकवाया। पुलिस की मौजूदगी में सभी वाहनों को कब्जे में लेकर वजन कराया गया। जांच में चारों डंपरों में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत लदा मिला। कार्रवाई के दौरान कुछ डंपरों के आगे की नंबर प्लेट भी गायब मिली। एसडीएम की गाड़ी को देखकर चालकों ने वाहनों को तेज गति से आगे निकालने का प्रयास किया। एसडीएम ने घरौंडा पुलिस को मौके पर बुलाया। प्रशासन ने चारों डंपरों को इंपाउंड कर उनके चालान काट दिए। ब्यूरो