फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए संक्रमित केस मिले। जबकि चार लोग कोरोना को हरा कर ठीक हुए। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 51.20 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30700 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 30228 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन की पालन करें। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 17 सक्रिय केस हैं, जिसमें से पांच लोग घर व 12 अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 615489 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 580150 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 566 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 22 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें