फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टोल न देने पर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:168
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा पर टैक्स देने को लेकर टोल कर्मी और वाहन चालकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी और तेजधार हथियार चल गए जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायल टोल कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताते हैं कि मंगलवार सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही करीब चार गाड़ी बसताड़ा टोल प्लाजा पर रुकी। आरोप है कि टोल कर्मियों ने टैक्स मांगा तो चालकों ने इंकार कर दिया। इस बात को लेकर टोल कर्मी और चालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार लग गई। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस को जानकारी मिली कि एक वाहन चालक अपनी गाड़ी रोक कर अन्य गाड़ियों को टोल से फ्री निकलवा रहा है। जिसका टोल कर्मी के विरोध करने पर एक चालक ने मारपीट शुरू की। जिसके बाद मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हमले में घायल टोल कर्मी राहुल, पवन, रजत, व सुनील को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टोल अधिकारी आशीष ने बताया कि टोल की लेन नंबर-32 में टोल न देने को लेकर वाहन चालकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें