जिले में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई इनमें एक महिला की मौत चंडीगढ़ व दूसरी की कुरुक्षेत्र में हुई। इससे अलग जिले में शनिवार को 219 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव पनोडी निवासी 65 साल के व्यक्ति को 4 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। 6 सितंबर को उसे बुखार हुआ था। 7 सितंबर केसीजीएमसी में लाया गया जहां उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो नीलोखेड़ी कोविड केयर सेंटर भेजा गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 10 सितंबर को मेडिकल कॉलेज वापस लाया गया। 11 सितंबर को उनकी मौत हो गई। वहीं सेक्टर 4 निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग को 2 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था 29 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनका रैंडम ब्लड शुगर 420 एमजी था। 12 सितंबर को उनकी मौत हो गई। वहीं इब्राहिम मंडी निवासी 49 वर्षीय महिला को 8 सितंबर को उल्टी और सांस लेने में तकलीफ होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे केसीजीएमसी ले आये। 10 सितंबर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। 11 सितंबर को उसकी मौत हो गई। वहीं महाजन चौक निसिंग की 45 वर्षीय महिला को हेमोप्टीसिस था और उसे प्राइवेट अस्पताल कुरुक्षेत्र ले जाया गया। 12 सितंबर को उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा शनिवार को 11 पुलिस कर्मचारी, 4 डॉक्टर, 3 अध्यापक, एक वकील सहित बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 60653 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 53,410 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 5281 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 68 की मौत हो चुकी है, 1969 एक्टिव हैं तथा 3244 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिला में शनिवार को 219 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को 114 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।
यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
सेक्टर 8 में 5 केस, थाना मधुबन, मधुबन पुलिस अकादमी, सेक्टर 6 चौकी, दादूपुर खुर्द में दो, गांधीनगर में दो, सदर बाजार में दो, सेक्टर 32 में दो, सीआईए में एक, सेक्टर 5 में 3, सेक्टर 6, जिला जेल 4, हांसी चौक पर चार, दुर्गा कॉलोनी में दो, आईटीआई कैंपस, एनडीआरआई कैंपस में, सेक्टर 7 में दो, फुसगढ़ में दो, सेक्टर 13 में 7, शिव कॉलोनी में 5, सेक्टर 14 में दो, दीवान कॉलोनी में एक, कलंदरी गेट, मॉडल टाउन में 4, प्रेम नगर, रविदास मंदिर, गीता कॉलोनी, रामपुरा, घरौंडा, निसिंग, नीलोखेड़ी, आदि क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव केस पर गए।