फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, 197 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोराना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोरोना ने चार और लोगों की जान ले ली। इनमें से तीन बुजुर्ग हैं, जबकि एक 45 वर्षीय महिला शामिल है। वहीं कुल 197 नये कोरोना पाजिटिव मिले हैं। राहत की बात है कि एक ही दिन में 237 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सैनी कालोनी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को पहले से शुगर और किडनी की बीमारी थी। उसे अमृतधारा अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी थी। उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं गीता कालोनी तरावड़ी निवासी 61 वर्षीय बुजुुर्ग को खांसी की शिकायत पर पार्क अस्पताल में दाखिल कराया गया था, दस सितंबर को वह पॉजिटिव पाया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके अलावा वसंत विहार निवासी 70 साल की महिला को बुखार और खांसी के चलते कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार, 45 वर्षीय सूरज नगर निवासी महिला को सांस लेने में दिक्कत और खासी की शिकायत पर मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया था। दो दिन तक उसका इलाज चला, आखिरकार वह कोरोना से जंग हार गयी।
अब तक 80 की हो चुकी मौत
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 62651 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 55393 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है व 5840 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 80 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 1872 एक्टिव हैं और 3888 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन

आईजी आफिस के पांच और कर्मचारी संक्रमित
आईजी आफिस के पांच और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले सोमवार को यहां छह कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही सिटी थाना से एक, मेडिकल कालेज से दो, केनरा बैंक, पुलिस लाइन से एक, लिबर्टी कंपनी से एक संक्रमित मिला है। सीएचडी सिटी निवासी एक स्टाफ नर्स, दीवान कालोनी से छह, जी लैब से एक, दो बिजलीकर्मी, सेक्टर-13 से एक ही परिवार के छह सदस्य समेत अन्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें