असंध। अरडाना गांव से शुक्रवार रात चोर दो किसानों की चार भैंस चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। किसान केहर सिंह ने बताया कि देर रात चोरों ने पशुओं के तबेले की कुंडी तोड़कर एक भैंस चोरी कर ली। वहीं उनके पड़ोसी बिजेंद्र सिंह के तबेले की दीवार तोड़कर चोर तीन भैंस चोरी करके ले गए। सुबह जब किसानों ने देखा तो भैंस गायब थी। केहर सिंह के तबेले की कुंडी टूटी हुई थी, जबकि बिजेंद्र सिंह के तबेले की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई। चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश जारी है। ग्रामीणों में चोरी की वारदात को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद