करनाल। कई दिनों से ठंड और कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शनिवार की धूप ने राहत देने का काम किया है। धूप निकलते ही शहर की महिलाएं बच्चों को लेकर अटल पार्क पहुंचीं और धूप का भरपूर आनंद लिया। महिला सुदेश ने बताया कि कई दिनों के बाद निकली धूप से आज ठंड से राहत मिली है। इससे कई दिनों से पड़े गीले कपड़े भी सूख जाएंगे। महिला प्रवेश ने बताया कि आज धूप निकलने पर बच्चे जमकर झूला झूले। वहीं धूप में बैठकर व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सुबह ही बच्चों को लेकर पार्क में पहुंच गई थीं। संवाद