फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली की तार चुराने वाली तीन महिलाओं सहित चार धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो क्विंटल तार और ऑटो बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पुलिस की एंटी बर्गलरी स्टाफ ने बिजली के तार चोरी के मामले में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने बिजली की सिल्वर की करीब दो क्विंटल तारें बरामद की हैं। एंटी बर्गलरी स्टाफ के इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि कुंजपुरा क्षेत्र में एक चोरी के मामले में सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मुख्य सिपाही नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक टीम को भेजा और नेवल गांव में दबिश देकर आरोपी मच्छी मार्केट कच्ची फाटक, पानीपत निवासी रिंपी व सलमा, पानीपत निवासी रीना उर्फ टीना, गोपाल कॉलोनी पानीपत निवासी सोनू को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने 27 व 28 जुलाई की रात को घीड़ पावर हाउस के स्टोर का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से करीब दो क्विंटल सिल्वर की तार और वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो और कुछ लोहे का सामान बरामद किया गया। एक आरोपी रीना उर्फ टीना पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें