फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला पुलिस करनाल की सीआईए स्टाफ असंध की टीम ने विश्वसनीय सूचना पर ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्रांसफार्मर क्वांइल से 26 किलोग्राम 580 ग्राम तांबा तार, वारदात में इस्तेमाल एर्टिगा कार सहित औजार भी बरामद किए गए।
आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह व प्रवीण निवासी कादीपुर थाना अलीपुर नई दिल्ली और सुरेंद्र सिंह उर्फ मामा अहरिया निवासी शाहजापुर थाना किठोल जिला मेरठ उत्तरप्रदेश और अनिल अहरिया निवासी बणा थाना इंचौली जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने नौ दिसंबर को मूनक थाना के एरिया बंबरेहड़ी से ट्रांसफर चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। जिस संबंध में थाना मूनक में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने थाना मूनक व असंध के क्षेत्र से करीब 50 ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात कबूल की हैं। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जिसमें आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व उनके द्वारा की गई सभी वारदातों का पता लगाकर खुलासा किया जाएगा और उनके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी कर ट्रांसफार्मर चोरी की अन्य वारदातों में भी बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें