करनाल। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना घरौंडा की टीम ने शेखपुरा खालसा निवासी आनंद और घरौंडा की जैल सिंह कॉलोनी निवासी राजिंदर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 37 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। थाना मधुबन पुलिस ने गांव रावर निवासी बलविंदर को काबू किया। उसके पास से 14 बोतल अवैध देसी शराब मिली। थाना कुंजपुरा पुलिस ने गांव नलवी कलां क्षेत्र से गांव के ही बहादुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 बोतल शराब बरामद की। ब्यूरो