फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चाकू दिखाकर बालियां लूटने के चार आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने वाली आरोपियों को गंजा कर ले जाते पुलिस कर्मी स्वंय
विज्ञापन
करनाल। बांसो गेट पर केक लेने जा रहे युवक को चाकू की नोक पर लूटने के मामले में सीआईए-3 ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह अक्तूबर की रात को उन्होंने सोने की दो बालियां लूटी थीं। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी बांसो गेट निवासी रोहित उर्फ पठा, बेकरी वाली गली निवासी विकास उर्फ छोटा शेरा, इंद्रा कॉलोनी शिवपुरी रोड निवासी सावन और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी तथा वर्तमान में बांसो गेट पर रह रहे अंश सागर उर्फ अंशु के रूप में हुई है। सीआईए-3 प्रभारी अजेय सागवान ने बताया कि चारों को बांसो गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
बांसो गेट निवासी प्रल्हाद बवेजा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे वह घर से कर्ण बेकरी पर केक लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से पैदल आए तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया। चाकू निकालकर उसकी गर्दन और पेट पर लगा दिए। उसकी सोने की दो बालियां लूट लीं। शहर थाना करनाल में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर पहले से दस, छह और चार-चार केस
सीआईए-3 प्रभारी अजेय सागवान ने बताया कि गिरफ्तार रोहित उर्फ पठा के खिलाफ पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं। विकास उर्फ छोटा शेरा के खिलाफ छह, जबकि सावन और अंश सागर उर्फ अंशु के खिलाफ चार-चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें