फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भारतमाला रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नितिन गडकरी शिलान्यस करेंगे
विज्ञापन


डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ ही उप मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को भारत माला परियोजना के तहत मंगलवार को कुटेल मोड़ पर रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 1690 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह रिंग रोड 23 गांवों से होकर गुजरेगा। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल होंगे। इसके साथ ही भाजपा के विभिन्न मोर्चों के साथ सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
मंगलवार की दोपहर दो बजे शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को विधायक हरविंदर कल्याण, जिला उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसडीएम अदिति, तहसीलदार रमेश अरोड़ा, एनएचएआई के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। सभी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ ही कल्याण फार्म हाउस पर विधायक हरविंदर कल्याण ने एक बैठक भी की।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि रिंग रोड बनने से जिले में विकास का नया आयाम स्थापित होगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। शहर में लगने वाले जाम से राहत और बड़े वाहनों को बायपास करेगा। जिससे शहरी क्षेत्रों को जाम मुक्त करेगा। यह करनाल की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात हैं। कुटेल से प्रारंभ होकर नजदीक शामगढ़ तक बनने वाला करनाल ग्रीन फील्ड 6 लेन रिंग रोड साढ़े 34 किलोमीटर लंबा होगा। केंद्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से आधा-आधा पैसा खर्च किया जाएगा।

- शहर में धारा 144 लागू की गई
उपायुक्त ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को लेकर शहर में धारा 144 लागू की है। निर्धारित क्षेत्र में ड्रोन को उड़ाए जाने पर पांबदी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा कारणों के चलते किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र में ड्रोन (यूएवी) नहीं उड़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित गडकरी
भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री मंगल सैन सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में सोमवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश कश्यप, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद भगवान दास अघी, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख डाॅ. अशोक कुमार एवं प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक सहित अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें