निगदू के देवी मंदिर में श्रीराम लंगर हॉल का शिलान्यास अवसर पर उपस्थित विधायक भगवान दास कबीर प
निगदू। निगदू में शुक्रवार को देवी मंदिर परिसर में हलका विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने 21 लाख रुपये की लागत से श्रीराम लंगर हॉल के निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लंगर हॉल के निर्माण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। रामलीला कमेटी ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी व मंडल अध्यक्ष चौधरी राजपाल हैबतपुर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद