फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रद्धालुओं ने किया रामायण का पाठ

Sat, 28 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म गीता मंदिर में आयोजित कथा में प्रवचन करते आचार्य रामलाल। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। श्री सनातन धर्म गीता मंदिर में रामनवमी के अवसर पर श्री रामायण के अखंड पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रीराम के दर्शन किए और रामायण का पाठ किया। पाठ का शुभारंभ वीरवार सुबह हुआ, जिसका विश्राम शुक्रवार को किया गया। सुबह से ही मंदिर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। रामायण के पाठ का वाचन करते हुए आचार्य रामलाल ने बताया कि श्री रामचरित मानस में मनुष्य जीवन की सभी कठिनाइयों का हल है। रामायण के पठन और श्रवण से हमें दूसरों के लिए त्याग की शिक्षा मिलती है। हमें प्रतिदिन श्री रामायण जी का पाठ करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें