फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोकर्ण गऊ चिकित्सालय की रखी आधारशिला

विज्ञापन
125....विधायक जगमोहन आनंद को सम्मानित करते गौकर्ण गौ सेवा संस्‍‌था के सदस्य। संस्‍था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को गोकर्ण गऊ चिकित्सालय की आधारशिला रखी गई। गोकर्ण गऊ सेवा संस्था की ओर से नई अनाज मंडी के पीछे बजीदा रोड पर इस चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। चिकित्सालय में निराश्रित और बेसहारा गोवंश का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि गोकर्ण गऊ सेवा संस्था गऊ सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रही है। आज चिकित्सालय के निर्माण की आधारशिला रख कर वह स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौकर्ण गऊ सेवा संस्था के प्रधान दिनेश गौकर्ण ने बताया कि संस्था वर्तमान में दनियालपुर, निकट बुड्ढा खेड़ा, करनाल में किराए की जमीन पर चिकित्सालय चला रही है। संपूर्ण समाज से संस्था ने दो गज भूमिदान का आह्वान किया गया था, उसके चलते ही संस्था ने यह जमीन खरीदी। संस्था ने 1700 से अधिक बेसहारा गौवंश का इलाज और 1000 से अधिक की मिट्टी संगवाना किया जा चुका है। सुनील गुप्ता प्रधान कृष्ण गौशाला, कविंद्र राणा, घनश्याम गोयल, सुरेन्द्र त्यागी प्रधान अनाज मंडी, शुभम गुप्ता प्रधान भाजयुमो, दिनेश शर्मा जागो हिंदू मंच, राजेश सिंगला, आकाश सिरसवाल प्रधान वाल्मीकि समाज, हर्षवर्धन भटनागर, दिनेश गौकर्ण, आशीष मित्तल लिबर्टी परिवार तथा अनिल गुप्ता महाबीर दल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें