फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री में 2.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

Fri, 31 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने वीरवार को इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 73 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों।
विधायक ने गांव नन्हेड़ा में गढ़ी बीरबल रोड से नन्हेड़ा होकर इस्लामनगर तक बनने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 4.020 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण कार्य पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च आएगा। 6 महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। गांव गढ़ी बीरबल में वाल्मिकी चौपाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, इस पर 28 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। यहीं पर 35 लाख रुपये से संपन्न हुए जोहड़ के सुंदरीकरण कार्य तथा अंबेडकर भवन में लगभग 10 लाख रुपये से बनाए गए शैड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

गांव चौगांवा के अंबेडकर भवन में 7 लाख रुपये की लागत से बनाए गए शेड और रविदास आश्रम में 11 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शैड का उद्घाटन किया। गांव कलरी जगीर के शहीद उधम सिंह पैलेस में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लंगर हाल तथा 4.50 लाख रुपये से बनने वाले शैड के निर्माण कार्य का शिलान्यास व अंबेडकर भवन में शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसके निर्माण पर 4.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगाी।
विज्ञापन

इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा, संजय काम्बोज, कुलदीप मंढान, शशी काम्बोज, बलिंदर कटारिया,सुरेन्द्र वाल्मिकी, मुकेश तुसंग, रमन सैनी, वेद शर्मा, संजय शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें