संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। शीशगंज गुरुद्वारा में आयोजित पंचमी पर्व पर संत महापुरुषों की अगुवाई में गुरुद्वारे के मुख्य गेट पर बनाए जाने वाली दर्शन ड्योढ़ी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य बीबी कपूर कौर व सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह लाडी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान जगदीश झींडा के साथ कई संत महापुरुष शामिल रहे। जिन्होंने गुरु घर में मत्था टेककर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अरदास कर कार सेवा गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली वाले मुख्य बाबा बचन सिंह, बाबा गुलजार सिंह फतेहगढ़ साहिब, बाबा जोगा सिंह कार सेवा तरावड़ी के नेतृत्व में शीशगंज गुरुद्वारे में भाई जैता यात्री निवास में बने 12 कमरों, एक हॉल एक लाइब्रेरी के अलावा नए कार्यालय का भी उदघाटन कर जनता को समर्पित किया। हजुरी रागी श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब भाई गुरदेव सिंह पोहाडक़ा, बाबा गुलाब सिंह करनाल, भाई जीत सिंह सौंकड़ा रागी, प्रगट सिंह कथावाचक ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगतों को निहाल किया।
इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य बीबी कपूर कौर ने आए हुए गणमान्य लोगों का आभार जताया।इस अवसर पर धर्म प्रचार के चेयरमैन बलजीत सिंह दादुवाल, सीनियर वाईस प्रधान गुरमीत सिंह मित्ता, वाईस प्रधान गुरबीर सिंह, राजेंद्र सिंह बराड़ा, स्वर्ण सिंह गुंगाटिटी, सक्कतर सतपाल सिंह, मैनेजर प्रीतम सिंह, सिमरनजीत कौर के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।