फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियाद स्तर-दो : 94.26 फीसदी ने दी परीक्षा, सात को परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकारात्मक अंकन बनेगा मुश्किल, सफल विद्यार्थी तीसरे चरण में होंगे शामिल
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिसमें पहला चरण पास करने वाले 94.26 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अब सात फरवरी को इसका परिणाम जारी होगा। इसके बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे चरण के परीक्षा परिणाम में निगेटिव मार्किंग भी होगी।

अधिकारियों के अनुसार, सभी चरण पूरे करने वाले विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी। मंगलवार को जिले के तीन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। जहां परीक्षा देने के लिए कुल 1027 विद्यार्थियों में से 968 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 59 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में विकल्प संस्थान के द्वारा ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए जो पूरा समय परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल और जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं बुनियाद कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दीपक वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा का कहना है कि मिशन बुनियाद हरियाणा सरकार स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है। बुनियाद प्रोग्राम स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम एवं प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान गणित के प्रति रूचि बढ़ाना व उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। ब्यूरो



30 प्रतिशत विद्यार्थी ही दूसरे चरण में पहुंचे

बुनियाद के पहले चरण में 3234 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें पहला चरण पास करने वाले करीब 30 प्रतिशत यानी 1027 विद्यार्थी ही दूसरे चरण में पहुंच पाए। अन्य विद्यार्थी पहले चरण में ही फेल हो गए। अब दूसरे चरण में निगेटिव मार्किंग होने के कारण यह चरण पास करना थोड़ा और मुश्किल है। इस परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (निगेटिव मार्किंग) की होगी जो 1/4 रहेगी। यानी चार प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक उत्तर में से एक अंक काट दिया जाएगा।



पांच स्कूलों में चल रहे केंद्र

मिशन बुनियाद के अंतर्गत शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूरे हरियाणा में 103 सेंटर चल रहे हैं। करनाल जिले में पांच स्कूलों में ये केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करनाल शहर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री और राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय घरौंडा शामिल है। वहीं, योजना के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा के अलावा किताबें, स्टेशनरी, यूनिफार्म भी दी जाती हैं।





किस केंद्र पर क्या रही स्थिति

केंद्र

कुल परीक्षार्थी
उपस्थित

पीएमश्री जीएसएसएस करनाल
548
512

पीएमश्री जीएसएसएस असंध
180
176

जीजीएसएसएस प्रेम नगर
299
280



परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक चली। दो घंटे की इस परीक्षा में छात्रों से गणित आधारित 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का था और परीक्षा 200 अंकों की थी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रणाली को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ





इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को लेवल-3 के लिए चुना जाएगा। लेवल-3 में छात्रों से एक विषय आधारित (सब्जेक्टिव) पेपर लिया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश से चुने गए तीन हजार छात्रों को मिशन बुनियाद के अंतर्गत स्थापित 103 केंद्रों पर उनकी शिक्षा शुरू कराई जाएगी।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें