करनाल। शहर की शिव कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिला, जिससे क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आधार कार्ड से पहचान बलकार सिंह (44-45) पुत्र धीरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह गांव गितालपुर, थाना निगदू क्षेत्र का निवासी था। स्थानीय निवासी रवि के अनुसार, बलकार सिंह पहले इसी क्षेत्र में किराए पर रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था और लोगों ने उसे घटना से करीब एक घंटे पहले देखा था। पुलिस ने गांव गितालपुर के सरपंच से संपर्क कर परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। थाना प्रभारी दीपचंद ने बताया कि मामले में जांच जारी है। ब्यूरो