फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महापंचायत में भी पूर्व प्रधान की उम्मीदवारी का विरोध, बोले- दूसरों को भी मिले मौका

विज्ञापन
बैठक में शामिल जाट समाज के लोग समाज
विज्ञापन
करनाल। जाट महासभा प्रधान के चुनाव को लेकर विवाद गहरता जा रहा है। सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान भूपेंद्र लाठर के उम्मीदवार की घोषणा का विरोध हो रहा है। रविवार को जाट भवन में हुई महापंचायत में भी उनका विरोध किया गया। साथ ही कॉलेजियम में दूसरे जिलों और प्रदेशों के मतदाताओं के नाम दर्ज होने पर भी आपत्ति जताई गई।
विज्ञापन

दूसरे गुट के सूरजीत संधू सहित अन्य की ओर से कहा गया कि समाज के दूसरे लोगों को भी प्रधानी का मौका मिलना चाहिए। अब तक करनाल के लोगों को ही अध्यक्षता मिली है, अब अन्य उपमंडल से भी किसी नए चेहरे को उतारना चाहिए। लाठर परिवार को चार बार प्रधान बनने का अवसर दिया जा चुका है।
आरोप है कि अब फिर पूर्व प्रधान ने कॉलेजियम की व्यवस्था में बदलाव कर उसे अपने हिसाब से तैयार किया गया है। कॉलेजियम में दिल्ली, गुरुग्राम और मुजफ्फरनगर तक के कॉलेजियम शामिल हैं। जाट धर्मशाला जिला करनाल के जाट समाज के सहयोग से बनी है। नियम के मुताबिक कोई व्यक्ति दो बार से ज्यादा प्रधान नहीं बन सकता। 45 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति प्रधान नहीं बनना चाहिए और राजनीतिक पार्टी से जुड़े व्यक्ति को भी प्रधान नहीं बनाया जाना चाहिए। इन मुद्दों को लेकर समाज में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें