फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व स्कूल बस चालक ने छात्रा से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की छात्रा ने उसके स्कूल बस के पूर्व चालक पर छेड़खानी और मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने बाल कल्याण समिति को शिकायत की है। समिति ने शिकायत के आधार पर थाना कुंजपुरा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 23 अक्तूबर को एक बच्ची ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी थी। उसने आरोप लगाया कि मानपुर गांव का एक व्यक्ति जो पहले उसके स्कूल में चालक था, उसे मैसेज कर परेशान करता है और उसे गलत तरीके से टच कर चुका है। कमेटी ने बच्ची की शिकायत को जेजे एक्ट की धारा 2(14) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत गंभीर मामला मानते हुए एक्शन लिया। समिति की सदस्य सुषमा और चेयरमैन चंद्र प्रकाश की ओर से हस्ताक्षरित आदेश में थाना कुंजपुरा प्रभारी को आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। साथ ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी को बच्ची की काउंसलिंग करवाने और रिपोर्ट समिति को भेजने के आदेश दिए गए। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें