करनाल। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन इस बार अटल स्मृति के रूप में मनाया जाएगा। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर 20 दिसंबर को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बैठक में जिले के सभी विधायक व जिला कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ताओं सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसमें संगठन को और अधिक सशक्त करने व आगामी संगठनात्मक रणनीति व कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा। संवाद